Header Ads

ad728
  • Breaking News

    करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत


    रुद्रपुर देवरिया।बांसगांव संदेश
    देवरिया जिले के बघौच घाट थाना क्षेत्र में बिजली के मोटर से जुड़े हैंडपंप में करंट उतर जाने से एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा की एक दिन पहले ही शादी के लिए देखौकी हुई थी। शुक्रवार की दोपहर में बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरी की रहने वाली मनीष प्रसाद (उम्र 22 वर्ष) पुत्री रामचंद्र हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी। हैंडपंप बिजली के मोटर से जुड़ा था। मोटर चल रहा था।तभी मनीषा की मां ने पीने के लिए पानी मांगा। हैंडपंप चलाने के लिए मनीषा ने जैसे ही हैंडल पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन- फानन में परिजनों ने मेन स्विच बंद करके मनीषा को हैंडपंप से अलग छुड़ाया। परिजन मनीषा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य मछैलालेकर पहुंचे जहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता बघौचघाट में दर्जी का काम करते हैं। मृतका क्षेत्र के एक कालेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह पढ़ने में होनहार थी। तीन बहनों और दो भाईयों में मनीषा तीसरे नंबर की संतान थी। मां सुभावती का रो-रो कर बुरा हाल है। वह नियति को कोस रही है। कि असमय में ही काल के क्रूर हाथों ने उसकी लाडली को छीन लिया

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728