Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फंदे से लटकता हुआ मिला युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


    रुद्रपुर देवरिया।बांसगांव संदेश
    देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में मंगलवार को घर के पीछे छत से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। युवक का शव शरीर पर पैंट के अलावा अन्य कोई वस्त्र नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी दोनों हाथ बंधा होना बता रहे हैं। परिजन हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
    भलुअनी थाना क्षेत्र के भैया फुलवरिया गांव निवासी तेज बहादुर सिंह के तीन पुत्रों में सूरज सबसे छोटा था। वह रोज की तरह सोमवार की शाम घर पर भोजन कर दूसरे मकान पर सोने चला गया। लोगों के अनुसार गांव के बाहर बने मकान में दरवाजा नहीं लगा है। जहां सूरज रात में अक्सर सोता था। सुबह उनके मकान के पीछे गए कुछ लोगों ने छत से उसका शव लटकता देखा।जिसे देख ग्रामीण शोर मचाने लगे। सूरज के मौत की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। परिजन हत्या कर शव को रस्सी के सहारे लटकाना बता रहे हैं। मां रुना देवी और पिता तेज बहादुर सिंह बदहवास हैं।सूरज सिंह मुंबई में रहता था। वह एक साल पहले गांव आया था। लोगों का कहना है। कि सोमवार की रात घर से 200 मीटर दूर दलित बस्ती में कोई कार्यक्रम था। वहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जिस कारण घटना के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा जांच की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728