Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गायब युवती का मिला शव मिला एक दिन बाद

    देवरिया।बांसगांव संदेश। यूपी के देवरिया जिले में घर से एक दिन पहले गायब युवती का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी जुटानी शुरू कर दिया।
    पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है और खोजबीन शुरु कर दी है।मामला ठाकुरपुर, फुलवरिया और जमन टोला गांव की सीमा का है। देर शाम शीशम के पेड़ से एक युवती के शव को लटका देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728