Header Ads

ad728
  • Breaking News

    Gorakhpur news अवैध काम्प्लेक्स को ध्वस्त करने का आदेश

    अवैध काम्प्लेक्स को ध्वस्त करने का आदेश


    पार्षद छट्ठीलाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर की थी अवैध कब्जे की शिकायत

    गोरखपुर। नेक्स्ट अपडेट। धर्मशाला बाजार में महापौर कैम्प कार्यालय के निकट सपा नेता द्वारा नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक भवन बनवाए जाने का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद नगर निगम ने उक्त काम्प्लेक्स को जमींदोज करने की तैयारी कर ली। नगर निगम ने कब्जाधारी सपा नेता व पूर्व महापौर प्रत्याशी राहुल गुप्ता के पिता को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अवैध निर्माण को गिराने का आदेश जारी किया है,साथ ही चेतावनी दी कि अगर सप्ताह के अन्दर निर्माण नही गिराया गया तो निगम ख़ुद अवैध कब्जा को ध्वस्त कर देगी।
    मालूम हो कि धर्मशाला बाजार के पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल ने प्रसाशन व नगर निगम में शिकायत की थी कि भू-माफिया और सपा नेता ने धर्मशाला बाजार में नगर निगम की बेश कीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण करा लिया गया है जिससे नगर निगम की भारी आर्थिक क्षति हो रही है।
    पार्षद छट्ठी लाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी इस प्रकरण से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने मामला संज्ञान में आते ही सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया।
    अपर नगर आयुक्त ने कब्जाधारी को जारी अपने आदेश में कहा कि नगर निगम की सम्पत्ति पर दुकानों का निर्माण करा लिया गया है, जबकि नगर निगम द्वारा आपको किराये पर उक्त भूमि दिये जाने के सम्बन्ध में कोई पत्रावली उपलब्ध नही है और न ही डिमाण्ड रजिस्टर में आपके पक्ष में कोई डिमाण्ड कायम है, जिसमें आप द्वारा नगर निगम की सम्पत्ति पर अवैध ढंग से दुकान बनाकर, उसे किराये पर चलाया जा रहा है, जिससे नगर निगम को अपूर्णनीय क्षति हो रही है।
    अतः आपको नोटिस दिया जाता है कि नोटिस पाने के एक सप्ताह के अन्दर आप अपना अवैध निर्माण स्वेच्छा से ध्वस्त करा दें। यदि निर्धारित अवधि के अन्दर आप द्वारा अपना अवैध निर्माण ध्वस्त नही कराया गया या सन्तोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नही किया गया तो नगर निगम को आपका अवैध निर्माण ध्वस्त कराने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728