Header Ads

ad728
  • Breaking News

    Gorakhpur news अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या की सीबीआई जांच हो - मृत्युंजय राज सिंह

    अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या की सीबीआई जांच हो - मृत्युंजय राज सिंह
                                        
    घघसरा गोरखपुर । बांसगांव संदेश ।

    शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, गोरखपुर के अधिवक्ताओं का "काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन" जारी रहा। 
           मृत्युंजय राज सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन गोरखपुर तथा भानु प्रताप पांडेय एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने अंबेडकर चौराहे का घेराव किया तथा जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे। 
              पुन: सभी अधिवक्ता माननीय जनपद न्यायाधीश गोरखपुर को मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सौंपा तथा उनसे मांग किया कि बहन मोहिनी तोमर अधिवक्ता के जो भी हत्यारे हो उनका अति शीघ्र गिरफ्तारी हो और उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मृत्युंजय राज सिंह ने उपरोक्त मामले में माननीय मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की भी मांग किया है। 
        इस जुलूस में मुख्य रूप से गिरिजेश मणि त्रिपाठी, आरपी सिंह, मनु शंकर त्रिपाठी, निरंकार सिंह, अरुण कुमार सिंह, कमलेश मौर्य, तेज बहादुर सिंह, विष्णु मोहन सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, अमित पांडेय, अश्वनी पांडेय, चंद्रकांत त्रिपाठी सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

        बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मृत्युंजय राज सिंह ने उपरोक्त मामले में माननीय मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की भी मांग किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728