Header Ads

ad728
  • Breaking News

    Prayagraj News : शादीशुदा प्रेमिका की ले ली जान, कर रही थी ब्लैकमेल



    प्रयागराज। बांसगांव संदेश। प्रयागराज के सोराव में राम जानकी गेस्ट हाउस में 30 साल के विवेक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका सुमन (35) की उसी के दुपट्टे से फांसी लगाकर हत्या कर दी। दोनों रूम में रुके थे। किसी बात पर विवाद हुआ और विवेक ने सुमन को मार डाला। इतना ही नहीं विवेक ने थाने पहुंच सरेंडर भी कर दिया। उसने कहा सुमन की 16 साल पहले रामआसरे से शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी थे। वह दो साल से अपने मायके में ही रह रही थी। युवक का कहना था कि 7 साल से वह उसके साथ रिलेशन में थी। अब वह उसे रिलेशन के बदले ब्लेकमेल कर रही थी। इसी बात पर विवाद हुआ और उसने सुमन को मार डाला।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728