स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8 ओबरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8 ओबरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन प्रोजेक्ट हॉस्पिटल, ओबरा के डॉ. अमित कुमार यादव व टीम ने की छात्र-छात्राओं की जांच स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8 ओबरा के प्रांगण में विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का कुशल संचालन प्रोजेक्ट हॉस्पिटल, ओबरा के वरिष्ठ चिकित्स डॉ. अमित कुमार यादव तथा उनकी सहयोगी टीम के सदस्य अवधेश कुमार एवं अनिल कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सामान्य शारीरिक परीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत शारीरिक माप व पोषण, विद्यार्थियों की ऊंचाई, वजन और बी0एम0आई0 की जांच की गयी । प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, पल्स रेट, आंख एवं दांतों की सामान्य जांच की गयी । जांच के उपरांत डॉ. अमित कुमार यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए जंक फूड से दूर रहने, पर्याप्त पानी पीने और नियमित व्यायाम करने के लाभ बताए। अवधेश कुमार एवं अनिल कुमार सिंह ने शिविर की जांच प्रक्रिया और रिकॉर्ड संधारण को सुचारू रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या गिरी ने डॉ. अमित कुमार यादव, अवधेश कुमार और अनिल कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। शिविर से विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर राकेश कुमार , आरूणी मिश्रा ,रमेश प्रसाद, सुभाषु पाठक ,अम्बिका गिरि , अंजु गुप्ता , दुर्गावती देवी, रचना उपाध्याय , सुधा पाण्डेय ,सुभाषनी सिंह, इम्तियाज अहमद , इन्द्रजीत शर्मा, मनीष कुमार , रवि कान्त गुप्ता , दीपक कुमार ,रितेश, प्रभाकर यादव , नीतिन कुमार द्विवेदी, आस्था, नेहा सिंह , आदिति गुप्ता , विजय कुमार , श्वेता मिश्रा, दिपिका श्रीवास्तव, प्रियंवदा दूबे , आशुतोष सोनी , पूनम देवी ,स्वाती सिंह , जया कुमारी , अन्जेश कुमार सिंह, सुप्रिया मिश्रा , स्मृति जयसवाल , अर्चना शर्मा , निशा अग्रहरी, शिवम पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।