Bansgaon Sandesh
Login
S
Azamgarhलगभग २ घंटे पहले

पिता के दिखाए सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ रहे अखिलेश मिश्रा गुड्डू

पिता के दिखाए सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ रहे अखिलेश मिश्रा गुड्डू

आजमगढ़। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदर अस्पताल, महिला अस्पताल और पीजीआई चक्रपानपुर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए। वहीं मुंडा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा और संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनके पुत्र अखिलेश मिश्रा गुड्डू पिता के सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि राजेंद्र मिश्रा उनके राजनीतिक गुरु थे। कम संसाधनों में उन्होंने भाजपा को मजबूत करने का काम किया। उनके निधन का दिन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र मिश्रा अपने सेवा कार्यों के कारण हमेशा कार्यकर्ताओं की स्मृतियों में जीवित रहेंगे। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि वह हर वर्ष पिता की पुण्यतिथि पर सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और दिव्यांगों की सेवा के प्रति पिता का समर्पण उन्होंने करीब से देखा है और उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलते हुए जनसेवा को आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है। इस दौरान विनोद राजभर, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्य, वंदना सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश पांडेय, सत्येंद्र राय, राकेश सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares