Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

*महीनों से अंधेरे में अनंतपुर का दुर्गा नगर चौराहा, खराब पड़ा हाईमास्ट

*महीनों से अंधेरे में अनंतपुर का दुर्गा नगर चौराहा, खराब पड़ा हाईमास्ट

*महीनों से अंधेरे में अनंतपुर का दुर्गा नगर चौराहा, खराब पड़ा हाईमास्ट लाइट* सहजनवा गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर स्थित दुर्गा नगर चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। शाम ढलते ही चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर आवागमन का दबाव बना रहता है और देर शाम तक लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में हाईमास्ट लाइट के लंबे समय से खराब रहने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जिम्मेदारों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि खराब हाईमास्ट लाइट की तत्काल मरम्मत कराकर चौराहे पर दोबारा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अंधेरे और असुविधा से राहत मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares