खजनी क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा ईद -उद -जुहा (बकरीद) प्रशासन मुस्तैद

खजनी क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी इस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह तथा उनवल चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह कर रहे सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की मॉनिटरिंग खजनी गोरखपुर । खजनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत खजनी एवं नगर पंचायत उनवल मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व ईद -उद- जुहा (बकरीद) पूरी शान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान बकरीद के लिए कुर्बानी को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहकर सरकार के जारी गाइड लाइन को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर काफी सतर्क एवं चौकन्ना दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को बकरीद पर्व को लेकर खजनी पुलिस प्रशासन सुबह तड़के से ही सक्रिय हो गया और क्षेत्र के मस्जिदों,व ईदगाहों स्थानों पर अपनी पैनी नजर रखते हुए मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों से बकरीद पर लोगों से शांति पूर्ण तरीके से पर्व को मनाये जाने की अपील किया। इस सम्बन्ध में खजनी क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्र में शान्ति पूर्ण ढंग से बकरीद को लेकर जगह-जगह पुलिस टीमों को लगाया गया है और वह तड़के सुबह से गतिशील है। उन्होंने कहा कि बकरीद को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित किया गया है सभी शान्ति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार को एक दूसरे से मिल कर मनाया, नमाज भी अदा किया। कहीं से भी किसी भी तरह से कोई नाकारात्मक सूचना नहीं है । थाना प्रभारी इस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शान्ति पूर्ण बकरीद को लेकर पुलिस टीमें लगाई गई है और उनवल चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह निरन्तर गतिशील बनें हुए हैं साथ ही हल्का उपनिरीक्षकों,महुआ डाबर चौकी क्षेत्र में प्रभारी अर्जुन पटेल ने शांति व्यवस्था देखने को मिला। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज, तहसीलदार ध्रुवेश सिंह ,राजस्व निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल अभिषेक दीक्षित, इंस्पेक्टर डी,एन सरोज, एस एस आई रामदयाल यादव ,कांस्टेबल धर्मराज कुमार, कांस्टेबल आशुतोष कुमार पांण्डेय,रि०का ०अजीत कुमार ,रि० का० अखिलेश चौरसिया,रि० का० उत्तम कुमार,रि०का०अमन पटेल,रि०का० रवि वर्मा, महिला उप निरीक्षक प्रीति यादव समेत महिला कांस्टेबल सहित पीएसी बल मौजूद रहे।