H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
सर्पदंश से गाय की हुई मौत

बड़हलगंज। बड़हलगंज विकास खंड के मैंभरा गांव निवासी डा. श्री प्रकाश सिंह के गाय को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पशु डाक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर गाय का पोस्टमार्टम कर दिया है। डा.सिंह के अनुसार वह अपने घर गिर नस्ल की दुधारू गाय पाले हुए थे। गाय के पेट में आठ माह का बच्चा भी था। शुक्रवार की रात गाय को किसी जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पशुपालक ने शनिवार को सुबह जब गाय के पास जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ी हुई थी। पैर के पास किसी जहरीले जानवर के डंक के निशान थे। डाक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्प के काटने से मौत की पुष्टि की। बड़हलगंज पशु चिकित्साधिकारी डा. विवेक का कहना है कि गाय का पोस्टमार्टम कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
1 likes
0 comments0 shares