Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३० मिनट पहले

सोनार बांग्ला का सूर्योदय-नए बंगाल में सुशासन और जनसेवा का शंखनाद *इंजीनियर

सोनार बांग्ला का सूर्योदय-नए बंगाल में सुशासन और जनसेवा का शंखनाद *इंजीनियर

सोनार बांग्ला का सूर्योदय-नए बंगाल में सुशासन और जनसेवा का शंखनाद *इंजीनियर बृजमोहन* *(दलित चिंतक/समाजसेवी) गोरखपुर | श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर यह जनादेश राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा की भावना को और सशक्त करने वाला है। इस अवसर पर मैं भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। अब बंगाल नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा, जहाँ पारदर्शी शासन व्यवस्था जनविश्वास को मजबूत करेगी, युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे, किसानों की समृद्धि सुनिश्चित होगी तथा मातृशक्ति को सुरक्षा मिलेगी। बंगाल विजय का अर्थ है—घुसपैठ मुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध बंगाल। एक ऐसा बंगाल जहां उद्योग और निवेश फलें-फूलें, किसान समृद्ध हों, युवाओं को पर्याप्त अवसर मिलें, महिलाएं सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें तथा राजनीति का आधार भय नहीं, बल्कि विकास और विश्वास हो। शुभेंदु अधिकारी एक मंझे हुए राजनेता, दूरदर्शी नेता और सशक्त प्रशासक हैं। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय, उन्होंने वामपंथी दबदबे के खिलाफ संघर्ष किया, भूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जमीनी समझ, साहस और स्पष्ट नेतृत्व क्षमता बंगाल की मौजूदा चुनौतियों खासकर कानून व्यवस्था, राजनीतिक अपराध नेटवर्क और आर्थिक पुनरुत्थान से निपटने के लिए अत्यंत उपयुक्त है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सोनार बांग्ला” के स्वप्न को साकार करते हुए “आत्मनिर्भर भारत–विकसित भारत” के लक्ष्य को नई गति देगी। पश्चिम बंगाल की जनता के हितों और न्याय के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभेंदु दा का अविराम संघर्ष इस ऐतिहासिक विजय की शक्ति बना है। मोदी-शाह के नेतृत्व में यह दूरदर्शी निर्णय बंगाल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई सुबह लाएगा। बंगाल अब ‘भय के युग’ से निकल कर ‘भरोसे और विकास के युग’ में प्रवेश कर रहा है। बंगाल में विकास की शपथ और सुशासन का संकल्प लिया गया है! अब यह धरती भ्रष्टाचार और हिंसा से नहीं, बल्कि उम्मीद और प्रगति से पहचानी जाएगी...

0 likes
0 comments0 shares