लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना जरूरी: लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र मतदाता का नाम

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना जरूरी : डॉ. संगीता बलवंत हेतिमपुर के बूथ संख्या 147 पर राज्यसभा सांसद ने किया मतदाता सूची का निरीक्षण, दो नवमतदाताओं का स्वयं भरवाया फार्म-6 गाजीपुर। मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत हेतिमपुर, विकासखंड सदर में शनिवार को बूथ संख्या 147 पर मतदाता सूची के निरीक्षण एवं नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों, माताओं-बहनों और युवाओं से संवाद किया तथा उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।इस दौरान सांसद ने मतदाता सूची का निरीक्षण किया और पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने तथा सूची में आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को जागरूक होकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नवमतदाता पंकज कुमार पासी एवं अभिषेक कुमार पासी का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने स्वयं मौके पर ही उनका फार्म-6 भरवाया। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार के महत्व को समझने का संदेश दिया।सांसद ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं से मतदाता जोड़ो अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।