Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १४ घंटे पहले

चौरीचौरा के मनीष वर्मा आगरा में हुए सम्मानित

चौरीचौरा के मनीष वर्मा  आगरा में हुए सम्मानित

चौरी चौरा।संकल्प मानव सेवा संस्थान द्वारा आगरा में आयोजित प्रदेश सेवा रत्न सम्मान समारोह 2026 कार्यक्रम में परमात्मा सेवा कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक चौरी चौरा के मनीष वर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान हेतु प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा मनीष वर्मा को अंग वस्त्र, मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आगरा के एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए समाजसेवीयों, गणमान्य अतिथियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मनीष को यह सम्मान उनके द्वारा रक्तदान,समाज सेवा और 16 वर्षों से घायल पशु पक्षियों को बचाने हेतु किया जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी कार्यक्रम किया गया। परमात्मा सेवा कल्याण ट्रस्ट संस्थापक मनीष वर्मा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। प्रदेश सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित होने पर डॉ राजकुमार, संजय पांडेय, मारकंडे वर्मा, रश्मि फुलेकर, डॉ रूचि, डॉ रीना यादव, नीरज कुमार पांडेय, नरेंद्र पांडेय, आनंद देव पांडेय, सुदर्शन वर्मा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

0 likes
0 comments1 shares