Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur८ मिनट पहले

सीएमओ ने बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों का जाना हाल पिपरौली,

सीएमओ ने बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों का जाना हाल पिपरौली,

सीएमओ ने बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों का जाना हाल पिपरौली, गोरखपुर बांसगांव संदेश। पिपरौली सीएचसी क्षेत्र के बहरामपुर गांव में मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर डॉ. राजेश झा ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सीएमओ ने बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पिपरौली सीएचसी के सौजन्य से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बीमारी से बचाव और स्वच्छता संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर पिपरौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा, डॉ. कुलदीप गुप्ता, अरुण कुमार गौतम, हेमंत कुमार और अखिलेश वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति के बीच ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों तक दवा पहुंचाने पर जोर दिया।

0 likes
0 comments0 shares