एसडीएम के निरीक्षण में सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां बैठाने की मिली अनियमितता, एआरएम को सख्त निर्देश

एसडीएम के निरीक्षण में सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां बैठाने की मिली अनियमितता, एआरएम को सख्त निर्देश। देवरिया 22 अक्टूबर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनिमेष वर्मा द्वारा एमएलसी चुनाव के निरीक्षण के बाद देवरिया रोडवेज बस स्टैंड का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता पाई गई कि बसों को बस स्टैंड परिसर के अंदर खड़ा करने के बजाय मुख्य मार्ग पर खड़ा करके सवारियां बैठाई जा रही थीं। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा था तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सड़क पर बसें खड़ी करके सवारियां बैठाने की इस व्यवस्था पर तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) गोरखपुर से दूरभाष पर वार्ता की गई। वार्ता के उपरांत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) देवरिया को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में कोई भी बस मुख्य सड़क पर खड़ी करके सवारियां न बैठाई जाएं। सभी बसों का परिचालन एवं यात्रियों को बैठाने का कार्य केवल बस स्टैंड परिसर के अंदर से ही संचालित किया जाए। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले चालकों एवं परिचालकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।