सुल्तानपुर (बल्दीराय)। बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र के डीह फीडर से जुड़े क्षेत्रों में

सुल्तानपुर (बल्दीराय)। बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र के डीह फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच रोस्टिंग और शटडाउन के नाम पर लगातार कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिन और रात में बार-बार बिजली कटने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है, जो उमस भरी गर्मी में बिजली पर निर्भर हैं। उनका आरोप है कि कभी आधे घंटे बिजली आपूर्ति दी जाती है तो उसके बाद कई घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि समस्या को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन कॉल का संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने उच्च अधिकारियों से बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने, अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।