Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२५ मिनट पहले

न्यूज देवरिया, मानसून की पहली तेज बारिश ने देवरिया नगर पालिका के

न्यूज देवरिया, मानसून की पहली तेज बारिश ने देवरिया नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के कई सरकारी विभागों और कार्यालयों में बारिश का पानी भर जाने से कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान कई सरकारी दफ्तरों के परिसर और कमरों में पानी घुस गया, जिससे कार्यालयी कार्य प्रभावित हुए। नेक्स्ट अपडेट की टीम ने विभिन्न विभागों का स्थलीय निरीक्षण किया जहां बरसात का पानी मैरूड हो गया है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा नालों की समय पर सफाई नहीं कराई गई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में शहर की सड़कों और सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या का समाधान कराने, नालों की सफाई कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पहली ही बारिश से सामने आई व्यवस्थागत खामियों पर नगर पालिका प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

0 likes
0 comments1 shares