Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraichलगभग १ घंटा पहले

प्रेस विज्ञप्ति जनपद बहराइच - थाना रूपईडीहा व SSB की संयुक्त कार्यवाही

प्रेस विज्ञप्ति जनपद बहराइच - थाना रूपईडीहा व SSB की संयुक्त कार्यवाही

प्रेस विज्ञप्ति जनपद बहराइच - थाना रूपईडीहा व SSB की संयुक्त कार्यवाही में 1.290 किलो अफीम बरामद - बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹15 लाख - 01 नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार थानाः- रुपईडीहा दिनांकः-07.10.2026 श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता । o संक्षिप्त विवरणः- अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में थाना रूपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला मनिषा बूढ़ा थोकी पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी पुथा उत्तरगंगा गुनमा-4 जिला रुकुम, राष्ट्र नेपाल के कब्जे से 01.290 किग्रा अवैध अफीम बरामद की गई। अभियुक्ता को नियमानुसार हिरासत में लेकर थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0-275/2026, धारा 8/18(C) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया। o गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता- मनिषा बूढ़ा थोकी पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी पुथा उत्तरगंगा गुनमा-4 जिला रुकुम, राष्ट्र नेपाल o पंजीकृत अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0-275/2026 धारा 8/18(C) NDPS ACT o बरामदगी का विवरण- 1. 1.290 किग्रा अफीम (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 15 लाख रुपये) 2. 1 एंड्राइड मोबाइल इंफीनिक्स 3. 220/- रुपये भारतीय व 420/- रुपये नेपाली मुद्रा o गिरफ्तारी टीम रुपईडीहा 1. उ0नि0 श्री रमेश यादव 2. आ0 दीपचन्द यादव 3. आ0 विकास प्रजापति थाना रूपईडीहा एसएसबी 4. निरीक्षक श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी 5. आ0GD सचिन कुमार 6. म0आ0GD गगना 7. म0आ0GD कुमारी अनितु 8. डॉग हैंडलर आ0GD प्रवीण कुमार एसएसबी वकील अहमद की रिपोर्ट बहराइच से

0 likes
0 comments1 shares