Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

बहुरांवा में जनता के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी,सुनी समस्याएं क्षेत्रीय

बहुरांवा में जनता के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी,सुनी समस्याएं क्षेत्रीय लोगों से आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम,विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा* सुलतानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पंडित जयनारायण तिवारी की सक्रियता सोमवार को नजर आई।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बहुरांवा कस्बे में पहुंचकर उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। पूर्व मंत्री के अचानक लोगों के बीच पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों,विकास कार्यों और आमजन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।लोगों ने स्थानीय स्तर की समस्याएं पूर्व मंत्री के सामने रखीं। तिवारी ने लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से निरंतर संवाद बना रहना चाहिए। लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर ही क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को करीब से समझा जा सकता है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने लोगों के साथ आगे भी संवाद जारी रखने की बात कही।मुलाकात के दौरान पुराने परिचितों और क्षेत्रीय लोगों से भी पूर्व मंत्री की आत्मीय बातचीत हुई।विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों ने अपने सुझाव और विचार साझा किए।तिवारी के क्षेत्र में पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही।इस मौके पर समय बहादुर सिंह, चंद्रनाथ पांडे, सिद्धनाथ पांडे, रामचंद्र गुप्ता, रामचंद्र, चंद्रशेखर तिवारी, राम अचल तिवारी, राधेश्याम समेत क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares