Sultanpur३६ मिनट पहले
सुल्तानपुर बंधुआकला थाना क्षेत्र के सहाबागंज ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन
सुल्तानपुर बंधुआकला थाना क्षेत्र के सहाबागंज ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा पवन कुमार घायल हो गया।दोनों ट्रैक्टर का धुरा बनवाने सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने से पवन को चोटें आईं,लेकिन उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।सीसीटीवी फुटेज और राहगीरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
0 likes
0 comments0 shares