Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बड़हलगंज में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

बड़हलगंज में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

बड़हलगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित विश्वनाथ उमर सभागार में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रीति महेश उमर ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर क्षेत्र में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा-संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के तहत सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। देशभर में भी इस अवधि में सेवा-संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शाम को दीप जलाए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रामसमुख, स्वतंत्र सिंह, डॉ. मनोज यादव, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, बृजेश वर्मा, वेदप्रकाश त्रिपाठी, राजवेद त्रिपाठी, मिथिलेश तिवारी, यतींद्रनाथ त्रिपाठी, सभासद राजीव मिश्र, दीपक शर्मा, राकेश राय, लक्ष्मण निषाद, ऋषि चंद, नियाज कुरैशी, रवि साहनी, रामदास मद्धेशिया, राजकुमार निगम, आनंद त्रिपाठी, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, श्रीनिवास सोनी, रमेश शाही, राकेश (राजू) गुप्ता, सुधीर पटेल, प्रकाशवीर जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, श्रीराम मद्धेशिया, पवन यादव, गुड्डू मिश्रा, मनमोहन पटवा, गुड्डू बाबा, अमरनाथ उमर, निखिल गुप्ता, बृजेश उमर, लिपिक सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, विपुल निषाद आदि मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares