Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग ४ घंटे पहले

छात्रवृत्ति आवेदन के लिए फिर बढ़ी तिथि छात्रवृत्ति आवेदन के लिए शासन स्तर से संबोधित समय सारणी जारी।

छात्रवृत्ति आवेदन के लिए फिर बढ़ी तिथि छात्रवृत्ति आवेदन के लिए शासन स्तर से संशोधित समय-सारणी जारी । देवरिया, 12 नवंबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन के लिए शासन स्तर से संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। इसके अनुसार, नवीन छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर, जबकि आवेदन के नवीनीकरण और हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 नवंबर तक किया जा सकेगा। वहीं, छात्रों के प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करने तथा आवेदनों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ऑनलाइन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रों से समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने तथा विद्यालयों से प्राप्त आवेदनों का तत्काल सत्यापन कर अग्रसारित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में विद्यालय के लॉगिन पर आवेदन लंबित न रखे जाएं।

0 likes
0 comments0 shares