Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग ३ घंटे पहले

अवैध खनन मामले में ₹10000 का इनामिया बाल अपचारी पुलिस हिरासत में

अवैध खनन मामले में ₹10000 का इनामिया बाल अपचारी पुलिस हिरासत में

सोनभद्र पुलिस की सटीक कार्यवाही: अवैध खनन प्रकरण में वांछित व 10,000 रुपये का ईनामिया बाल अपचारी पुलिस हिरासत में लिया गया, थार वाहन बरामद व इससे सम्बन्धित स्कार्पियों वाहन सीज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रभारी निरीक्षक श्री रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी पतारसी-सुरागरसी करते हुए मु0अ0सं0 43/2026 से संबंधित वांछित 01 नफर बाल अपचारी को दिनांक 30.04.2026 को ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा क्षेत्र से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के दौरान मौके से संबंधित थार वाहन संख्या UP 64 AS 8515 (काला रंग) बरामद किया गया, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए सीज किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 303(2), 317(2), 121(1), 109(1), 61(2)A व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली , 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी उपरांत बाल अपचारी को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *🔹 बरामदगी का विवरण:* 01 अदद थार वाहन संख्या UP 64 AS 8515 (काला रंग) व इससे सम्बन्धित स्कार्पियो वाहन भी सीज किया गया है। *🔹 गिरफ्तार करने वाली टीम* 01. प्र0 नि0 श्री रामस्वरूप वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 02. उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 03. हे0का0 सन्दीप राय, हे0का0 नन्दलाल राम, का0 सतेन्द्र कुमार, रि0का0 प्रीतम कुमार, रि0का0 मशी अहमद, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। *सोनभद्र पुलिस जनपद में अपराध एवं अवैध खनन के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध है।*

0 likes
0 comments1 shares