Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

ब्लाक प्रमुख को मातृ शोक

ब्लाक प्रमुख को मातृ शोक

भलुअनी। बांसगांव संदेश। क्षेत्र पंचायत भलुअनी के ब्लाक प्रमुख छट्टू यादव की माता का इलाज के दौरान गोरखपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में बुधवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड पड़ी। भलुअनी क्षेत्र के करमटार शेरखाँj गांव निवासी ब्लाक प्रमुख छट्ठू यादव एवं समाजसेवी गिरेन्द्र यादव की माता अनारी देवी (87) - काफी दिनो से बिमार चल रही थी, उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बरहज घाट पर किया गया। उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, नीरज शाही, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल, अंगद तिवारी, गेना लाल यादव, अविनीत शर्मा, विनोद सिंह गुड्डू, चेयरमैन देवेश कुमार यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी।

0 likes
0 comments0 shares