यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, अयोध्या के नगर मजिस्ट्रेट समेत

यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, अयोध्या के नगर मजिस्ट्रेट समेत कई SDM बदले *लखनऊ।* उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 PCS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। ये तबादले SDM, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और नगर मजिस्ट्रेट के पदों पर किए गए हैं। *किसे कहाँ भेजा गया —* *1. राजेश चन्द्र* - उप जिलाधिकारी गाजीपुर से *अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मैनपुरी* बनाए गए। *2. विकास यादव* - राजस्व परिषद में संबद्ध थे, अब *उप जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर* होंगे। *3. बृजपाल सिंह* - उप जिलाधिकारी देवरिया से *अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखीमपुर खीरी* भेजे गए। *4. राजेश कुमार मिश्रा* - नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या से *सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण* बनाए गए। *5. संजीव कुमार उपाध्याय* - OSD प्रयागराज विकास प्राधिकरण से *नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या* बनाए गए। *6. अर्चना अग्निहोत्री* - राजस्व परिषद से संबद्ध थीं, अब *उप जिलाधिकारी, मऊ* बनाई गई हैं।