सहजनवां तहसील क्षेत्र में प्रदूषण के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन-जीयम सिंह

आज बढ़ते प्रदूषण को लेकर निकाला जायेगा कैंडल मार्च सहजनवा गोरखपुर । सहजनवा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण ने जनता को गहरी चिंता में डाल दिया है। क्षेत्र के लोग प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर दिनांक 1 फरवरी, रविवार को शाम 4:00 बजे रेलवे स्टेशन परिसर से थाना चौराहा तक कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। यह मार्च उन सभी लोगों के लिए है जो प्रदूषण से प्रभावित हैं और इस समस्या को लेकर अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं। आयोजकों ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मार्च में शामिल हों और प्रदूषण के खिलाफ एकजुटता दिखाएं। आयोजक ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी ठोस कदम नहीं उठाते हैं, तो वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।और जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे पर समर्थन की उम्मीद जताई जा रही है।भाजपा के कुछ नेताओं ने भी माना है कि सरकार इस गंभीर समस्या पर जनता के साथ न्याय नहीं कर रही है। गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खराब हो रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। विशेषज्ञों के अनुसार, वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और औद्योगिक प्रदूषण इस स्थिति के प्रमुख कारण हैं।वही कान्फ्रेंस मे नगर पंचायत के सभी सभासद मौजूद रहे जिसमे अंकित यादव, गिरीश यादव, अजय कुमार, रविन्द्र, धनन्जय, विजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, बृजेश, चंद्रिका, विनय, अमित, अजय कसेरा, बेद प्रकास सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।