ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगलवार पर बस स्टेशन पर हुआ शर्बत वितरण कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी सुलतानपुर। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने एवं सेवा भाव का संदेश देने के उद्देश्य से ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर बस स्टेशन पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव - अधिकार फोरम एवं लघु उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी राजन गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के युवा प्रदेश प्रभारी अरविन्द चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन संजय मोदनवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ श्री बजरंगबली की आरती एवं पूजन-अर्चन से हुई। इसके उपरांत कार्यक्रम संयोजक संजय मोदनवाल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर हनुमान चौरसिया, संजय चौरसिया, श्रवण मोदनवाल, राजू सोनकर, नरेंद्र जायसवाल, किशोर भटनागर एवं रामदीन अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शर्बत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने समाज में सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।