डीएम की पहल से 24 घंटे में बदली कंपोजिट विद्यालय इनरवा की

डीएम की पहल से 24 घंटे में बदली कंपोजिट विद्यालय इनरवा की तस्वीर जर्जर भवन ध्वस्त, शौचालय-हैंडपंप की मरम्मत के साथ पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त गाजीपुर, 29 अगस्त विकासखंड सदर अंतर्गत राजस्व ग्राम इनरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय की विभिन्न समस्याओं का जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश का असर महज 24 घंटे के भीतर दिखाई दिया और विद्यालय की प्रमुख समस्याओं का निस्तारण करा दिया गया।संबंधित विभागों द्वारा विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण कराया गया। इसके साथ ही दिव्यांग शौचालय की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई, हैंडपंप की मरम्मत तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के त्वरित सुधार से छात्र-छात्राओं को अब स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। जिलाधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।जिलाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।