हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, उरुवा बाजार में

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, उरुवा बाजार में गूंजा संविधान निर्माता का जयघोष गोरखपुर मरवटिया अब्दुल कलाम नगर (उरुवा बाजार): 328 विधानसभा चिल्लूपार के अंतर्गत नगर पंचायत उरुवा बाजार के ग्राम मरवटिया अब्दुल कलाम नगर में संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। ममता देवी के नेतृत्व में भव्य आयोजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सपा प्रत्याशी श्रीमती ममता देवी के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला उपाध्यक्ष एवं चिल्लूपार प्रभारी मिर्जा कदीर बेग ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के बताए समतामूलक समाज के रास्ते पर चलकर ही देश का वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने युवाओं से शिक्षित और संगठित होने का आह्वान किया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: समारोह में मुख्य रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद, महेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर प्रसाद, सचिन कुमार, हाफिज साद साहब, सेक्टर प्रभारी अजमल शेख, युवा नेता सऊद शेख और बूथ अध्यक्ष इमरान मिर्जा समेत भारी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।