धान खरीद में तौल कटौती का आरोप किसान ने डीएम से शिकायत
धान खरीद में तौल कटौती का आरोप किसान ने डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की की मांग *सुलतानपुर* बल्दीराय तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति कांपा पर धान खरीद के दौरान तौल में अनियमितता का मामला सामने आया है। मेघमऊ निवासी किसान रणवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि समिति पर धान की तौल के समय प्रति कुंतल 8 किलोग्राम की कटौती की गई। किसान का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में उन्होंने जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। किसान रणवीर सिंह ने आरोप लगाया कि धान खरीद में की गई कटौती से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।