Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

शुभांश एकेडेमी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

शुभांश एकेडेमी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

तिलौरा/गोरखपुर। पाली विकासखंड अंतर्गत तिलौरा स्थित शुभांश एकेडेमी में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां और शुभकामना कार्ड तैयार किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक अमरेंद्र मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ।

0 likes
0 comments0 shares