थाना तरकुलवा पुलिस ने हत्या के प्रकरण से संबंधित 03 अभियुक्तों व

थाना तरकुलवा पुलिस ने हत्या के प्रकरण से संबंधित 03 अभियुक्तों व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद देवरिया । पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 029/2026 धारा 103(2),109(1),191(2),191(3),190,333,131,352 बीएनएस0 में नामजद अभियुक्त बाबूलाल यादव पुत्र कौला यादव, हीरमती देवी पत्नी बाबू लाल यादव, अनिता यादव पुत्री बाबूलाल यादव निवासीगण वार्ड नं0 12 फरेन्दहा कस्बा पथरदेवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया व 01 बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व डंडा को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.02.2026 को थाना तरकुलवा पर वादिनी सुगंती देवी निवासी वार्ड नं0 12 फरेन्दहा कस्बा पथरदेवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दिनांक 05.02.2026 की शाम में वादिनी के पट्टीदार (उपरोक्त अभियुक्तगण) वादिनी के दरवाजे पर आकर घर में घुसकर फावड़े व डंडे से जान से मारने की नियत से हमलाकर दिए जिससे वादिनी के पति नरसिंह यादव व बहू सीमा देवी को काफी गंभीर चोटें आयी । मेडिकल कॉलेज में दवा-ईलाज के दौरान सीमा देवी को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया तथा नरसिंह यादव का दवा-ईलाज चल रहा है। जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 029/2026 धारा 103(2),109(1),191(2),191(3),190,333,131,352 बीएनएस0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवचेना की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. बाबूलाल यादव पुत्र कौला यादव साकिन फरेन्दहा वार्ड नं0 12 नगर पंचायत पथऱदेवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया । 2. हीरमति देवी पत्नी बाबू लाल यादव साकिन फरेन्दहा वार्ड नं0 12 नगर पंचायत पथऱदेवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया । 3. अनिता यादव पुत्री बाबूलाल यादव साकिन फरेन्दहा वार्ड नं0 12 नगर पंचायत पथऱदेवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया । 4. एक बाल अपचारी *बरामदगी का विवरण-* 1.घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा व डंडा *अभियुक्त बाबूलाल यादव का आपराधिक इतिहास-* 1एन0सी0आऱ0 87/018 धारा 323,504,506 भादवि0 थाना तरकुलवा जनपद देवरिया। 3.मु0अ0सं0 48/093 धारा 323,324,308,504,506 भादवि0 तरकुलवा जनपद देवरिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, 0उ0नि0 संजय सिंह चंदेल, हे0का0 सत्यनारायण राय, हे0का0 मनोज गुप्ता, का0 संजीत सिंह, का0 महेश यादव, म0का0 नेहा सिंह, म0का0 प्रिंयंका चौधरी, का0 सुनील यादव शामिल रहे ।