Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

रिपोर्टर आदित्य कुमार। मेजा थाने की कमान नए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय

रिपोर्टर आदित्य कुमार। मेजा थाने की कमान नए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय

रिपोर्टर आदित्य कुमार। मेजा थाने की कमान नए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने संभाली प्रयागराज। मेजा थाना की कमान अब नए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने संभाल ली है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। नए थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। धनंजय कुमार पाण्डेय के कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अब क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उनकी कार्यशैली पर लोगों की नजर रहेगी।

0 likes
0 comments0 shares