Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का किया गया काउंसलिंग

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का किया गया काउंसलिंग

चौरी चौरा गोरखपुर। सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सरदार नगर के प्रांगण में समावेशित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के देखभाल रखरखाव एवं उनके शिक्षण प्रशिक्षण हेतु दिव्यांग बच्चों के (माता-पिता अभिभावक) पेरेंट्स काउंसलिंग का आयोजन किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार चंद्र प्रकाश शुक्ला प्र अ पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी कोर्ट आदि की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ परामर्शदाता के रूप में स्पेशल एजुकेटर गिरजेश कुमार मिश्र,अरुण कुमार द्विवेदी,नीतीश सरोज द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को अनेक प्रकार की दिव्यांगता के बारे में जागरुक करते हुए कैसे माता-पिता अपने संबंधित दिव्यांग बच्चों की देखभाल रखरखाव व उनकाे शैक्षणिक सपोर्ट किस प्रकार से प्रदान कर सकते हैं और परिषदीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न प्रकार की दिव्यांग बच्चों से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई जिसमें होम बेस्ड एजुकेशन से संबंधित दिव्यांग बच्चों की देखभाल रखरखाव व बेसिक शिक्षा विभाग की एस्कॉर्ट स्टाइपेंड जैसी सुविधाओं योजनाओं के बारे में और कैसे बच्चे को स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए तमाम प्रकार की गतिविधियों के बारे में चर्चा कर कार्यक्रम में प्रतिभागी 51 अभिभावक उपस्थित रहे। सभी माता-पिता अभिभावक को भावनात्मक रूप से दिव्यांग बच्चों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया दिव्यांग प्रेरक के रूप में सुभाष शर्मा प्र.अ.प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर,श्री हरिश्चंद्र पांडे प्राथमिक विद्यालय डुमरी खास एवं तमाम अभिभावक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार जी द्वारा बताया गया कि दिव्यांग बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का अवलोकन कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का माध्यम बनाकर दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबी एंव आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है ।

0 likes
0 comments1 shares