Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria४४ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज,डीएम ने की सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की प्रगति समीक्षा* *पेंशन,

बांसगांव संदेश बरहज,डीएम ने की सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की प्रगति समीक्षा* *पेंशन,

डीएम ने की सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की प्रगति समीक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति व शादी अनुदान योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने के निर्देश *10, 17, 24, 26 व 28 सितंबर को पेंशन एवं जियो-प्रॉपर्टी लाभार्थियों के लिए लगाए जाएंगे कैंप* *देवरिया, 02 सितंबर 2026।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सोशल सेक्टर की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील एवं विकासखंड स्तर पर नियमित रूप से कैंप आयोजित कर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों के लिए तहसीलवार नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन तहसीलों के विकासखंडों में पेंशन योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष कैंप आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने जियो-प्रॉपर्टी से संबंधित पात्र लाभार्थियों को भी चिन्हित कर योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए। इसके लिए 10, 17, 24, 26 एवं 28 सितंबर को कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सितंबर माह में दो तहसीलों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पात्र जोड़ों का समय से चिन्हांकन एवं पंजीकरण कराया जाए। छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है, वहां विशेष कैंप आयोजित कर पात्र छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कराया जाए। इसके लिए 05, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 सितंबर को कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि शादी अनुदान योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से 60-60 पात्र लाभार्थियों का आवेदन कराया जाए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन में पारदर्शिता बरतने तथा आवेदन प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आश्रम पद्धति विद्यालय की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति विद्यालय में 78 छात्रों को और जोड़े जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोशल सेक्टर से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सोशल सेक्टर से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares