Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शू सेंटर का हुआ उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया

शू सेंटर का हुआ उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया

बड़हलगंज। उपनगर के मेन मार्केट, सोती चौराहा स्थित अहद शू सेंटर का शुभारम्भ चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने फीता काट कर किया। शनिवार को नगर के वरिष्ठ फुटबॉलर इम्तियाज अहमद के पुत्र आफ़ताब आलम के अहद शू सेंटर का शुभारम्भ करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दुकान पर उच्च गुणवत्ता युक्त सामान उचित मूल्य पर जनता की सेवा में उपलब्ध होंगे। इसके पूर्व श्री उमर का दुकान के संचालक ने मल्यार्पण के स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं सभासद आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद दीपक शर्मा, बृजेश उमर, मोहम्मद यूसुफ, वसीउल्लाह कुरैशी, राकेश उर्फ राजू गुप्ता, राजू पटवा, इश्तियाक अहमद आदि मौजूद थे।

1 likes
0 comments0 shares