*1.260 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* *गीडा पुलिस ने चेकिंग के
*1.260 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* *गीडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज* सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माधव पाठक पुत्र रामचंद्र पाठक निवासी ग्राम सीहापुर, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गीडा पुलिस टीम पिपरौली क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी माधव पाठक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना गीडा में मुकदमा अपराध संख्या 409/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।