एलएलएम में प्रवेश पाकर विराट सिंह ने बढ़ाया गगहा का मान कुनेलपुर

एलएलएम में प्रवेश पाकर विराट सिंह ने बढ़ाया गगहा का मान कुनेलपुर निवासी छात्र ने कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा के ग्राम पंचायत हटवा के कुनेलपुर टोला निवासी मेधावी छात्र विराट सिंह ने अपनी प्रतिभा और अथक परिश्रम के दम पर प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी खड़गपुर में एल एल एम पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विराट सिंह बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गगहा से प्राप्त की। इसके बाद लखनऊ के सेंट एंटनी इंटरमीडिएट कॉलेज से आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब आईआईटी खड़गपुर में एलएलएम में प्रवेश पाकर उन्होंने एक और बड़ी सफलता अपने नाम की है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विराट ने अपने बाबा अभिमन्यु सिंह, बड़े पिता राजेश सिंह, चाचा गिरजेश सिंह, अपने गुरुजनों तथा शुभचिंतकों को दिया। उनके पिता बृजेश सिंह समाज सेवी व काफी मृदुल भाषी हैं। विराट की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में विधायक डॉ. विमलेश पासवान, जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला, डॉ. प्रभुनाथ सोनकर, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि जयवीर सिंह, शत्रुजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय, बलराम सिंह, सरितेश मिश्र, राकेन्द्र द्विवेदी, धर्मराज सिंह, बीरेन्द्र सिंह, रामलक्षन सिंह, कृष्णमोहन पाण्डेय, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, रमेश सिंह (रिंकू), उमेश सिंह, गुड्डू सिंह सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।