Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

लखनऊ में आज ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें

लखनऊ में आज ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें

लखनऊ में आज ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें बदले हुए रूट *लखनऊ, 25 सितंबर।* राजधानी में आज शुक्रवार को वीआईपी कार्यक्रम के चलते कई मार्गों पर यातायात बदला रहेगा। कार्यक्रम समाप्त होने तक इन रूटों पर सामान्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान देख लें। *ये रहेंगे डायवर्जन रूट -* *1.* कुंवर जगदीश चौराहा से लोको चौराहा और केकेसी तिराहा की ओर जाने वाला ट्रैफिक जेल हाउस चौराहा या फतेह अली तालाब होकर जाएगा। लोको चौराहा से केकेसी और रविंद्रालय जाने वाले वाहनों को कुंवर जगदीश चौराहा होकर जाना होगा। *2.* गुप्ता तिराहा से रविंद्रालय और केकेसी की ओर जाने वाला ट्रैफिक बांसमंडी चौराहा होकर निकलेगा। मोहन होटल चौराहा से केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा जाने वाले वाहन भी बांसमंडी होकर जाएंगे। रविंद्रालय तिराहा और एपी सेन रोड तिराहा से कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। *3.* राणा प्रताप चौराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को बांसमंडी और हीवेट रोड होकर जाना होगा। नत्था तिराहा से रविंद्रालय और केकेसी जाने वाले वाहन नाका चौराहा और बांसमंडी होकर जाएंगे। *4.* आलमबाग बस अड्डे से चलने वाली बसें मवैया तिराहा होते हुए केकेसी तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। उन्हें आलमबाग टेढ़ी पुलिया, फतेह अली तालाब और कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। *इन वाहनों को मिलेगी छूट -* ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी, एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को जरूरत पर पुलिस की मदद से प्रतिबंधित मार्ग से भी निकाला जाएगा। किसी भी परेशानी पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर *9454405155* पर संपर्क कर सकते हैं।

0 likes
0 comments0 shares