हनुमान जयंती पर गन्ने के जूस का वितरण

बड़हलगंज, नगर पंचायत स्थित विचित्र वीर हनुमान मन्दिर पर श्रद्धा और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला, जहां हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री परशुराम सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गन्ने के जूस का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गर्मी के मौसम में जूस वितरण से सभी को काफी राहत मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की सेवा करना और पर्व की खुशियों को साझा करना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक राजेश त्रिपाठी ने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता राजीव पाण्डेय, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, विनय तिवारी, गुड्डू मिश्रा, हरपाल नागवाणी, श्रीगोविंद यादव, बबलू राय, शुभम गुप्ता, विपिन त्रिपाठी, रमेश शाही, अतुल शाही, मानस त्रिपाठी, बबलू तिवारी, सार्जन सोनकर, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ! इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।