Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२ दिन पहले

फर्जी दस्तावेज से जमीन पट्टा कराने का आरोप, एक गिरफ्तार गुलरिहा गोरखपुर।

फर्जी दस्तावेज से जमीन पट्टा कराने का आरोप, एक गिरफ्तार गुलरिहा गोरखपुर।

फर्जी दस्तावेज से जमीन पट्टा कराने का आरोप, एक गिरफ्तार गुलरिहा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। थाना गुलरिहा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम पट्टा कराने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मु0अ0सं0 80/2026 धारा 420/467/468/471/120बी भा.दं.सं. के तहत दर्ज मुकदमे में अभियुक्त सुबाष पुत्र लालचन्द्र निवासी संग्रामपुर उनवल, पोस्ट उनवल, थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने वादी के गांव की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम पट्टा करा लिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 आदर्श पाण्डेय एवं कांस्टेबल हेमन्त कुमार शामिल रहे। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares