Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले

के.आई.पी.एम. कॉलेज में TCS के सहयोग से एजेंटिक AI एवं जनरेटिव AI

के.आई.पी.एम. कॉलेज में TCS के सहयोग से एजेंटिक AI एवं जनरेटिव AI

के.आई.पी.एम. कॉलेज में TCS के सहयोग से एजेंटिक AI एवं जनरेटिव AI पर दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन सहजनवा गोरखपुर शिक्षण, अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से KIPM Innovators Foundation (KIF) एवं Tata Consultancy Services (TCS) के संयुक्त सहयोग से "Agentic AI & Generative AI for Smart Teaching, Research and Academic Excellence" विषय पर 18 एवं 19 जुलाई 2026 को दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर निदेशक (इंजीनियरिंग) डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान ने टीसीएस के जनरेटिव एआई कंसल्टेंट श्री अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि KIPM Innovators Foundation के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री शिवांश विक्रम ने टीसीएस के रीजन हेड – एकेडमिक अलायंसेज़ ग्रुप, श्री संदीप जोशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में के.आई.पी.एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाजी, के.आई.पी.एम. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट तथा कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एण्ड मैनेजमेंट के सभी विभागों के संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान टीसीएस के विशेषज्ञों ने जनरेटिव AI, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एजेंटिक AI, AI एजेंट्स, रिट्रीवल ऑगमेंटेड जेनरेशन (RAG), एंटरप्राइज़ AI तथा रिस्पॉन्सिबल AI जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की । साथ ही प्रतिभागियों को ChatGPT, Microsoft Copilot, Gemini, NotebookLM, Gamma AI, Canva AI तथा Napkin AI जैसे आधुनिक AI टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया । कार्यक्रम की विशेषता इसके हैंड्स-ऑन (Hands-on) सत्र रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने AI की सहायता से लेसन प्लान, कोर्स आउटकम, प्रश्न बैंक, प्रेजेंटेशन, NBA एवं NAAC से संबंधित दस्तावेज़, लैब मैनुअल, मूल्यांकन रूब्रिक्स तथा शोध सामग्री तैयार करने का व्यावहारिक अभ्यास किया। दूसरे दिन आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विषयों के अनुरूप AI आधारित टीचिंग असिस्टेंट एवं विषय-विशेष AI सहायक (Subject-Specific AI Assistants) विकसित करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन इंजी. आर. डी. सिंह ने कहा कि यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम केवल AI टूल्स के प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षण, अनुसंधान एवं शैक्षणिक नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक शिक्षक के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों की समझ आवश्यक हो गई है। उन्होंने टीसीएस के विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे उद्योग–अकादमिक सहयोग कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया । KIPM Innovators Foundation के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री शिवांश विक्रम ने कहा कि KIF का उद्देश्य नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्योग–अकादमिक सहयोग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि टीसीएस जैसे वैश्विक उद्योग साझेदारों के साथ इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, नवाचार, अनुसंधान एवं उद्यमिता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पूर्वांचल में एक मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र (Innovation Ecosystem) के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे । इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) डॉ.एस.पी.सिंह, निदेशक (इंजीनियरिंग) डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, निदेशक (प्रबंधन) डॉ. दीपक श्रीवास्तव, निदेशक (फार्मेसी) डॉ. जे. एन. मिश्रा, KIPM Innovators Foundation के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवांश विक्रम, तीनों संस्थानों के डीन, सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।

0 likes
0 comments0 shares