Gorakhpur१ दिन पहले
आकाशीय बिजली गिरने से पाली निवासी संतोष कुमार सिंह की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ghaghasara Gorakhpur। पाली ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से पाली निवासी संतोष कुमार सिंह (पुत्र अर्जुन सिंह) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सिंह कृषि कार्य के लिए प्यारी देवी डिग्री कॉलेज, तिलौरा स्थित मैनापार गांव की ओर खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में दो बेटियां अनामिका सिंह (22 वर्ष) और अपराजिता सिंह (16 वर्ष) तथा एक बेटा अनुप सिंह (14 वर्ष) है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
0 likes
0 comments0 shares