Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर बल्दीराय थाना पुलिस ने दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के मामले में

सुलतानपुर बल्दीराय थाना पुलिस ने दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने आरोपी रामचंद्र साहू निवासी डड़िया को बहुरावां स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल के पास से दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया,जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक गिरिजा सिंह यादव,कांस्टेबल राधेश्याम यादव और कांस्टेबल अभिषेक यादव भी शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares