Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर।सदर तहसील के बंधुआकला थाना क्षेत्र स्थित मनियारी अलीगंज गांव में सरकारी

सुल्तानपुर।सदर तहसील के बंधुआकला थाना क्षेत्र स्थित मनियारी अलीगंज गांव में सरकारी नाले की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 90,जो राजस्व अभिलेखों में नाले के नाम दर्ज है,उस पर भवानी यादव द्वारा हल्का लेखपाल की कथित मिलीभगत से निर्माण कराया जा रहा है। इससे गांव की प्राकृतिक जल निकासी बाधित होने की आशंका गहरा गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो बरसात में गांव के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।उन्होंने प्रशासन से नाले की सरकारी भूमि को तत्काल मुक्त कराने,अवैध निर्माण ध्वस्त कराने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।मामले के सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। अब ग्रामीणों की नजर जिलाधिकारी स्तर से होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

0 likes
0 comments0 shares