Hamirpurलगभग १ घंटा पहले
15 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

मौदहा, हमीरपुर। सिसोलर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को ग्राम छानी निवासी लल्लू पुत्र स्वर्गीय छुटकू को केस संख्या 462/04 और अपराध संख्या 55/04, धारा 25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वारंटी को ग्राम छानी से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दारा सिंह और कांस्टेबल स्वतंत्र यादव शामिल रहे।
0 likes
0 comments0 shares