Sultanpur३८ मिनट पहले
सुल्तानपुर 28 साल पुराने गोवध मामले में दोषी को दो माह की
सुल्तानपुर 28 साल पुराने गोवध मामले में दोषी को दो माह की जेल,1200 जुर्माना।ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत सुल्तानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद वर्ष 1998 के गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में अदालत ने आरोपी मंजूर अहमद निवासी इटकौली,थाना गोसाईगंज को दोषी करार दिया है। एसीजेएम-5 न्यायालय ने आरोपी को दो माह के कारावास और 1200 अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस के अनुसार वर्ष 1998 में गोसाईगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम और तत्कालीन आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को दंडित किया।
0 likes
0 comments0 shares