Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १६ घंटे पहले

26 बिस्वा खेत में 33 कुंतल धान की पैदावार,

26 बिस्वा खेत में 33 कुंतल धान की पैदावार,

26 बिस्वा खेत में 33 कुंतल धान की पैदावार, किसान राम नगीना यादव ने कमाए ₹81 हजार; एसडीएम ने माला पहनाकर किया सम्मानित जखनिया (गाजीपुर)। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं जखनिया क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान ने अपनी मेहनत, लगन और उन्नत खेती के दम पर आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर अन्य किसानों के सामने मिसाल पेश की है। कृतसिंहपुर गांव निवासी किसान राम नगीना यादव ने जखनिया विधानसभा क्षेत्र के धान क्रय केंद्र पर 33 कुंतल नाटी मंसूरी धान की बिक्री कर कुल 81,213 रुपये प्राप्त किए।किसान की इस उपलब्धि पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की।राम नगीना यादव ने बताया कि उन्होंने महज 26 बिस्वा खेत में 33 कुंतल धान का उत्पादन किया। फसल की जुताई, सिंचाई, खाद, पोटाश, डीएपी, यूरिया, सल्फर, कीटनाशक एवं पोषक दवाओं के छिड़काव तथा मजदूरी सहित कुल खर्च लगभग 20 हजार रुपये आया। इसके बावजूद धान बिक्री से उन्हें 81,213 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार लागत निकालने के बाद लगभग 61 हजार रुपये की बचत हुई।किसान की यह सफलता साबित करती है कि सही तकनीक, मेहनत और बेहतर फसल प्रबंधन से कम भूमि में भी अच्छी आमदनी हासिल की जा सकती है। राम नगीना यादव की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

0 likes
0 comments0 shares