Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शहीद बन्धु सिंह आई टी आई सोनबरसा बाबू में बंधु सिंह की जयंती मनाई गई

शहीद बन्धु सिंह आई टी आई सोनबरसा बाबू में बंधु सिंह की जयंती मनाई गई

चौरी चौरा गोरखपुर। अमर शहीद बाबू बन्धू सिंह की 194वीं जयंती शहीद बंधु सिंह आई टी आई व के.एन.सिंह पब्लिक स्कूल सोनबरसा बाबू चौरी चौरा गोरखपुर में धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद बाबू बंधु सिंह के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। कार्यकम में विद्यालय के प्रबंधक मनीष सिंह ने बंधु सिंह के कृतित्व को याद करते हुए आजादी के लड़ाई में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यकम में मुख्य रूप से गौरव सिंह सतीश चंद्र मणि सुमित सिंह गिरजेश सिंह सुरजीत सिंह भागीरथी निषाद पुष्पांजलि सिंह हरिकेश सिंह संजना यादव निशा साधना अर्चना सिंह माधुरी सिंह राम अकबाल सिंह अरविंद पासवान बालेंदु पाल राम प्रवेश रामदेव अंबिका पासवान सहित शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares